5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार केन्द्र सरकार ने खेला एलपीजी सिलेंडर को लेकर ट्रंप कार्ड

नई दिल्ली, (प्रकाश चन्द शर्मा)-:महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती कर दी है। मंगलवार को पी एम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली में अब कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई। नई कीमत 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू होगी।
इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस फैसले से आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा।
केद्रीय मंत्री ने कहा कि 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्हें पाइप और चूल्हा भी मुफ्त में दिए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए प्रति सिलेंडर 200 रुपये की कमी की गई है। वहीं, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
दरअसल, सरकार ने LPG गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में तय हुआ है कि रसोई गैस सिलेंडर कीमतें 200 रुपये तक सस्ती होंगी। इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का यह कदम काफी मायने रखता है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.