भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

यज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह परायण संपूर्ण

252
Above News

किसान कॉलोनी में यज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन
झुंझुनू(सुरेश सैनी)किसान कॉलोनी स्थित शिवकमल निवास में पिछले सात दिवस से चल रही श्रीमद्भागवत महा कथा सप्ताह पारायण का समापन बुधवार को यज्ञ में आहुति के साथ हुआ। जानकारी देते हुए कथावाचक श्रीधाम जनकपुर निवासी मानवानंद महाराज ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन यज्ञ में भागवत जी के मंत्रों की आहुतियां देकर हुआ। जिसमें भाजपा नेता कमलकांत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंद शर्मा, मुख्य यजमान नरेंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती शिखा शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, श्रीमती मोनिका शर्मा, राहुल शर्मा, श्रीमती रिया शर्मा, भवानी शंकर मित्तल, श्रीमती सुनीता मित्तल, सत्येंद्र झाझरिया, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कविता शर्मा, संगीता शर्मा, अनीता शर्मा, श्रीमती मीना जांगिड़, श्रीमती रिंकल जांगिड़, सुधा जेजूसरिया, हिमांशी, शिवांगी, महिमा, धनंजय, शौर्य, मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण ने यज्ञ में आहुतियां देकर भागवत कथा की पूजा अर्चना कर आरती की। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कथावाचक मनवानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा दुर्लभ है। यह आयोजन सौभाग्य से प्राप्त होता है। इसके यज्ञ में शामिल होने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper