एसपी कौशाम्बी ने थाना चरवा में सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया उद्घाटन।

ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
चायल कौशाम्बी। चरवा थाना में बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चरवा थाना पहुंच कर सीसीटीवी डिजिटल कैमरा के कन्ट्रोल रूम का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। जिससे क्षेत्र में पुलिस ने अपनी तीसरी आंख को मजबूत किया है। चरवा थाना पुलिस ने चरवा थाना क्षेत्र में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और इसका कन्ट्रोल रूम थाना चरवा में बनाकर बदमाशो पर पुलिस नज़र रख सकेगी। इस कैमरों के लगने से पुलिस को काफी सहायता मिलती सकती है, यह कैमरे पुलिस ने जन सहयोग से लगवाए है। चरवा थाना क्षेत्र के इलाकों में अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने जन सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न स्थानों जैसे मार्केट क्षेत्र चौराहे और अन्य संधि स्थान को सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं चरवा थाना में इन सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम का शुभारंभ बुधवार शाम को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया , इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकार चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौजूद रहे। थाना क्षेत्र के भीतरी और बाहरी क्षेत्र में पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं जिससे अब क्षेत्र में 24 घंटे नजर रखेंगे पुलिस ने इन कैमरे को अधिकतर उसे जगह पर लगवाएं हैं जहां ज्यादा भीड़ भाड़ और मुख्य चौराहे हैं साथ ही बदमाशों पर भी नजर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनका कंट्रोल रूम थाना चरवा में बनाया गया है। इन सीसीटीवी कैमरा के लगने का हमारा उद्देश्य यही है कि क्षेत्र में बदमाशों को नजर रखती जाए और जनता को इसका लाभ मिलेगा इन कैमरा को हम जन सहयोग से लगाया गया है जिला पुलिस में सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अपराध को रोकने के लिए चरवा थाना में कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया गया क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान पर हाल ही में 32 गुणवत्तापूर्ण कैमरे लगाए गए हैं। इस मौके पर चरवा थाना के समस्त पुलिस फोर्स के साथ चरवा थाना क्षेत्र इलाके के तमाम संभ्रांत एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.