भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, मंत्री ओला के स्तिफे एवं संलिप्त प्रशासनिक अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन आज

झुंझुनू(सुरेश सैनी)जिले में भारी भ्रष्टाचार की घटनाओं को लेकर झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मंत्री बृजेंद्र ओला का पुतला फूंका जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा नेता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा उपखंड अधिकारी झुंझुनू सुप्रिया कालेर द्वारा खुला भ्रष्टाचार किए जाने की घटना का एक दलित समाज के व्यक्ति राजेश बजाड द्वारा वीडियो के माध्यम से खुलासा किए जाने पर एसडीएम सुप्रिया कालेर को एपीओ किए जाने के साथ शिकायत करने वाले दलित कर्मचारी राजेश बाजाड को जिला कलेक्टर द्वारा अपने निवास पर बुलाकर डरा धमकाकर माफी नामा लिखवाने सहित उस पर नाजायज रूप से दबाव बनाने के लिए उसे भी एपीओ किया जाना गलत है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने बताया कि उक्त घटना को लेकर झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे शहीद स्मारक से कलेक्ट तक विरोध रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के समक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, झुंझुनू विधायक एवं राजस्थान में मंत्री बृजेंद्र ओला के स्तिफे एवं इस घटना में लिप्त जिला कलेक्टर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मंत्री बृजेंद्र ओला का पुतला फूंका जाएगा। पूनिया ने बताया कि इस प्रदर्शन कार्यक्रम में झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एव कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.