भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मार्गों में विचरण करने वाले गौवंश को गौशालाओं में प्रतिस्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ

238
Above News

पशुपालकों से गौवंश को घर में बांधने की अपील, अन्यथा होगी अर्थदण्ड की वसूली
अनूपपुर। राजमार्गों एवं नगर पालिका क्षेत्रों मे विचरण करने वाले आवारा (निराश्रित) गौवंशों को गौशालाओं में प्रतिस्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
तत्संबंध में कलेक्टर अनूपपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों से एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद पंचायत को पंचायत से गुजरने वाले राजमार्गों से आवारा (निराश्रित) गौवंशों को नजदीकी गौशालाओं मे प्रतिस्थापित (भेजे जाने) के निर्देश जारी किये गये थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. ए.पी. पटेल ने बताया है कि गौशालाओं में प्रतिस्थापित पशु 12 अंक के इनाफ टैग लगाकर पंजीकृत कर लिए जायेंगे। पशुपालक द्वारा पशु वापस मांगे जाने पर कलेक्टर द्वारा निर्धारित अर्थदंड (शुल्क) की वसूली किये जाने पर पशुपालक को पशु वापस किये जा सकेंगे। पशुपालकों से अपने गौवंष को घर में बांधने की अपील की गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper