भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतहरी में रैली निकालकर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

254
Above News

अनूपपुर ।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के दिशानिर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. जैतहरी के छात्र-छात्राओं द्वारा षिक्षकों के नेतृत्व में लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, वोट डालने जाना है, अपनी जिम्मेदारी निभाना है जैसे स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिले मताधिकार का प्रयोग मतदान दिवस पर आवश्‍यक रूप से करने तथा 11 सितम्बर तक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा संशोधन आदि के संबंध में अपील की गई। जैतहरी क्षेत्र के सघन नगरीय क्षेत्रों में रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper