तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत

हादसे में बाइक सवार भी घायल अस्पताल में चल रहा इलाज
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल पुलिस चौकी अन्तर्गत मोहम्मदपुर गांव के पास तेज रफ़्तार बाइक सवार और साइकिल सवार में जोरदार टक्कर हो गई है इस हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज के दौरान रविवार की सुबह साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई घटना शनिवार की शाम करीब 6 बजे की है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर निवासी धर्मपाल उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व बुदुल पासी शनिवार की शाम को साइकिल से रोड़ क्रॉस कर घर जा रहा था इसी बीच कदिलपुर निवासी बाइक सवार मनौरी से चायल की ओर जा रहा था मोहम्मदपुर गांव के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी हादसे में बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने घटना को देखा तो मौके पर पहुंचे बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया मामले की सूचना पुलिस को दिया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया मामले की जानकारी मिलती ही घायलों के परिजन भी पहुंच गए इलाज के दौरान रविवार सुबह साइकिल सवार धर्मपाल की मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जाता है की बाइक सवार पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर के रहने वाले हैं और एक बाइक सवार की हालत गंभीर है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है

Subscribe to my channel
Comments are closed.