भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

3 दिन की हड़ताल पर गए कन्नौज के वकील:हापुड़ की घटना के विरोध में शुरू हुई हड़ताल, वकीलों ने DM के जरिए CM को भेजा ज्ञापन

361
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज़ संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट।
:कन्नौज ।बार एसोसिएशन ने हापुड़ की घटना के विरोध में हड़ताल कर ऐलान किया है। न्यायिक कार्यों से विरत रहकर वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और फिर मुख्यमंत्री को सम्बोंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कन्नौज के वकीलों ने सोमवार को हड़ताल रखी। न्यायिक कार्यों से विरत रहकर वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत की अगुवाई में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां वकीलों ने जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से मुलाकात की और फिर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत, महासचिव सतेंद्र प्रताप, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रंजन टण्डन, प्रशांत यादव, आशीष अवस्थी, पंकज सिंह, अमित पटेल, शान आलम, फैजान आलम, मोहित वर्मा शामिल रहे।

:ये हैं वकीलों की मुख्य मांगे-
:हापुड़ के डीएम और एसपी का अविलंब ट्रांसफर हो।
लाठीचार्ज करने और महिला अधिवक्ताओं को पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो।
हापुड़ में पुलिस ने मनगढ़ंत और झूठी कहानी बनाकर वकीलों पर जो मुकदमें दर्ज किए हैं, वो वापस लिए जाएं।
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाए।
हापुड़ में घायल हुए अधिवक्ताओं को तुंरत मुआवजा दिया जाए।

:सुरक्षा को लेकर सतर्क रही पुलिस
वकीलों के आंदोलन को देखते हुए न्यायालय और तहसील परिसर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसी तरह की कोई घटना न होने पाए, इसके लिए पुलिस कर्मी माहौल पर नजर बनाए रहे। कलक्ट्रेट परिसर में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात किए गए। हालांकि दूसरी तरफ वकीलों का कहना है कि बार कौंसिल के आवाहन पर वह लोग पहले दिन शांतिपूर्वक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन किए जाएंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper