वकीलों का हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन:प्रमुख सचिव और DGP का फूंका पुतला, कहा- दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन
: कन्नौज में वकीलों ने यूपी के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक का फूंका पुतला ।
कन्नौज में वकीलों ने हापुड़ की घटना को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने यूपी के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका। लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे वकीलों ने नारेबाजी करते हुए हापुड़ की घटना को लेकर विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। कोर्ट परिसर में कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत की अगुवाई में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां वकीलों ने यूपी के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक के पुतले को फूंका। हापुड़ की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत ने कहा कि हापुड़ में जिन पुलिस कर्मियों ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया था, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच के नाम पर कार्रवाई को ठंडे बस्ते डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे वकील कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
:हापुड़ की घटना को लेकर रोष
उन्होंने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वानन पर वकील 3 दिनों की हड़ताल पर हैं। 3 दिन बाद जैसा आदेश बार कौंसिल से मिलेगा, उसी के अनुसार आगे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवक्ता कौशलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हापुड़ की घटना को लेकर वकीलों में जबरदस्त रोष है। दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा वकील आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर सतेन्द्र प्रताप, मोहित यादव, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र अवस्थी, फैजान आलम, प्रशांत यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.