नकली बीड़ी करोबारियो के नेटवर्क पर बुढ़ार पुलिस दबिश.. एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

बुढ़ार।आपनें अब तक तमाम खाद्य पदार्थों में मिलावट व नकली को असली बनाकर बेचनें के बारे में सुना होगा देखा होगा। लेकिन शहडोल जिले की बुढ़ार पुलिस नें नकली बीडी को बडे ब्रांड की असली बीडी बनाकर बेचनें वाले एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफास किया है जिनका कारोबार लाखों में था। इतना ही नहीं इनके पास से चायपत्ती, वासिंग पाउडर के नकली कारोबार का भी पर्दाफास हुआ है।
बीती रात पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में बुढ़ार पुलिस ने इस कारोबार का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में बीड़ी,चायपत्ती, निरमा व अन्य समान बनाने के तमाम उपकरण, पैकिंग मटेरियल मटेरियल जप्त किये हैं।
दरअसल थाना बुढ़ार में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी संजय जयसवाल व उनकी टीम नें बुढार के भुतही टोला में एक मकान में दबिश दी। जहां से नकली बीड़ी बनाने का समान पुलिस ने बरामद किया वहीं आरोपियों के द्वारा मनोहर ब्रांड की बीड़ी, घड़ी छाप निरमा,बंगला शेर बीड़ी, सहित चायपत्ती के रैपर भी पुलिस ने बरामद किए। इसके साथ ही मौके से किशन नामदेव नामक आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार वहीं कल्लू उर्फ जावेद खान व सज्जू उर्फ जुनैद खान की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं इन आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 486 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कार्यवाही की है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.