भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, भविष्य को देते है आकार

435
Above News

छात्र-छात्राओं ने मनाया गया शिक्षक दिवस, आयोजित हुए कार्यक्रम

शहडोल – देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर जनपद पंचायत ब्याौहारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपनिया में कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री राधिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षक जिन्होंने हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भर देते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। वे हमारी गलतियां बताते हैं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। गुरु हमें जीवन के हर नए मोड़ पर आने वाली सभी कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देते हैं। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक किया गया और व शिक्षकों के अपने जीवन में होने वाले महत्व को भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 5 सितम्बर छात्राओं के जीवन में अपने गुरुओं का सम्मान करने के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करता है। यह शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने वाला वह महत्वपूर्ण दिन है जिसके तहत छात्राओं को अपने गुरुजनों की सराहना और सम्मान करने का एक मौका प्रदान करता है। यह एक उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला दिन है। इसी प्रकार शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माधमिक विद्यालय बुड़वा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज शहडोल में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए और छात्र-छात्राओं के द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य प्रकार के शिक्षकों को कार्ड गिफ्ट देकर सेलिब्रेट किया गया एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर शासकीय उच्चतर माधमिक विद्यालय बुड़वा के प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा, कन्या उच्चर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित paradormirmejor.org थे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper