भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकासखण्ड स्तरीय आयुष्मान स्वास्थ्य मेला 8 सितम्बर को रामनगर में

405
Above News

जिला रिपोर्टर रोहित पाठक
सतना ।भारत सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं के शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत सतना जिले में 6 सितम्बर से 15 सितम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशन में जिले में आयोजित इन स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सा महाविद्यालय सतना के विशेषज्ञों द्वारा आने वाले हितग्राहियों को स्वास्थ्य जांच उपचार, परामर्श प्रदान किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 6 सितम्बर को सिविल अस्पताल अमरपाटन में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने किया। विकासखण्ड रामनगर में 8 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर, 9 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर बघेलान और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी, 11 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां, 13 सितम्बर को सिविल अस्पताल नागौद, 14 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उचेहरा और 15 सितम्बर को सिविल।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper