अंबाह किले शासकीय विद्यालय में दुर्गा स्वयं सहायता समूह पर कारवाई क्यों नही ? क्या इसमें उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के भी हाथ ?

मुरैना। अंबाह शहर में क़िले शासकीय विद्यालय में चल रहे दुर्गा स्वयं सहायता समूह की मन मानी,क्यूं नही हो रही समूह पर कारवाई,क्या इसमें बड़े बड़े अधिकारीयों का भी है हाथ!?
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस घटना की खबर होने के बाबजूद भी कोई कारवाई नहीं
अंबाह के किले स्थित शासकीय विद्यालय में मंगलवार को पूरी ,खीर, सब्जी इत्यादि दिया जाना चाहिए । लेकिन दुर्गा स्वयं सहायता समूह के द्वारा खिचड़ी खिला कर बच्चों को भगा दिया गया है बताया जाता है की दुर्गा स्वयं सहायता समूह बच्चो को रोज दिए जाने वाले भोजन में भी केवल सब्जी रोटी देते है। और बच्चों के राशन में काला बजारी करते है। और तो और सब्जी ऐसी की आलू अलग पानी अलग बच्चों के साथ हो रही न इंसाफी पर रोक क्यूं नहीं लग रही ? शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों को दी गई खिचड़ी और अधिकारियों को इस बात की जानकारी होने के बाबजूद भी उन्होंने मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह पर कोई कार्यवाही नहीं की भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री कहते हैं कि कलाबाजारियों को छोड़ नहीं जाएगा पर बीआरसी ऑफिस के बगल से ही यह गोरख धंधा चल रहा है
Subscribe to my channel
Comments are closed.