मोलानाकित्ता के पास स्थित चेक डैम बच्चे के डूबने से बच्चे की मौत

गोड्डा: से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है गोड्डा मुफस्सिल थाना के अंतर्गत मोलानाकित्ता के पास स्थित चेक डैम में एक बच्चे के डूबने से बच्चे की मौत की सूचना आ रही है डूबने वाले बच्चे का नाम प्रीतम कुमार दास बताया जा रहा है जिसकी उम्र 16,17 साल है प्रीतम कुमार दास जो है इंटर का छात्र है बच्चा जो है आपने दोस्तों के साथ चेक डैम में नहाने गया था जहा की वो 30 फीट गहरे पानी में चला गया और फिर वापस नही निकल पाया सूत्रों के अनुसार बच्चे को तैरना नही आता था।
यह घटना गुरुवार शाम 3बजे का है।
यहां पर चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज सिंह , मुखिया दीपक जी,उपमुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव और गोड्डा मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी अभिषेक सर अपने दल के साथ खड़े थे यहां ग्रामीणों की सहायता से डूबने वाले बच्चे को किसी तरह निकाला गया और आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.