राजस्थान रॉयल्स श्री बालाजी ग्रुप की टीम का किया सम्मान

सुरेश सैनी
गांधीनगर प्रीमियर लीग की उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स (श्री बालाजी ग्रुप) का इंडाली रोड स्थित बालाजी फीड्स मे *श्रीमान राजेंद्र जी भाम्बू* के मुख्य आतिथ्य में सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्रीमान राजेंद्र जी भाम्बू ने अपनी तरफ से विजेता टीम के कप्तान जावेद को ₹11000 बतौर पुरस्कार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया l श्रीमान राजेंद्र जी भाम्बू ने जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि इससे अनुशासन की भावना पैदा होती है एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है कार्यक्रम के आयोजक *श्री बालाजी ग्रुप* के चेयरमैन *कृष्ण जी गावड़िया* ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में पूर्वसरपंच अर्जुन सिंह जी महला, सरपंच दिलीप जी मीणा , सीनियर पार्षद प्रमोद जी जानू , पार्षद टिल्लू जी जांगिड़, पार्षद प्रमोद जी बुडानिया, पार्षद संजय जी पारीक , पुरोहितों की ढाणी जीएसएस अध्यक्ष राजेश जी मील, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश सिंह जी शेखावत , विकास भैडा, बालाजी क्रेशर के रणवीर जी घायल , मुकेश जी ठेकेदार सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l बालाजी टीम के कप्तान जावेद ने भविष्य मे अधिक मेहनत करके और अधिक सकारात्मक परिणाम देने का भरोसा दिलाया l विवेक चौधरी और प्रमोद गावड़िया ने सभी खिलाड़ियों तथा उनके साथ पधारे हुए गनी कॉलोनी के समस्त नागरिकों का अभिनंदन किया एवं पधारने के लिए आभार व्यक्त किया ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.