भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कन्नौज में तमंचा लहराकर डांस का VIDEO:डीजे पर थिरकते हुए नजर आ रहे युवक, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

269
Above News

:कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन ।
कनौज।सोशल मीडिया पर एक वीडीओ तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक शाम के वक्त डीजे पर डांस करते नजर आ रहे। उनके हाथ में तमंचा है। जिसे हवा में लहराकर वह लोग फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडीओ कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें 4 या 5 युवक डीजे की धुन पर जमकर डांस करते नजर आ रहे। जिसमें से एक युवक के हाथ मे देशी तमंचा नजर आ रहा। जिसको हवा में लहराते हुए खुशी से युवक डांस कर रहा है। उसके बाद उसके अन्य साथी भी तमंचा हवा में लहराकर डांस कर रहे हैं। हाथ में तमंचा पकड़ कर डांस करने वाले युवकों का वीडीओ उन्हीं के किसी साथी ने बना लिया। जिसके बाद वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडीओ वायरल होते ही सौरिख थाना पुलिस युवकों का पता लगाने में जुट गई।
: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर सौरिख थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप ने बताया कि वायरल वीडीओ ईजलपुर गांव का होने की जानकारी मिली है। युवकों की पहचान कर उनको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर इस मामले को लेकर सौरिख थाने में तैनात एसआई सुनील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो 5 वर्ष पुराना है। फिर भी पड़ताल की जा रही है।
तस्वीर में लड़का हाथ में तमंचा लेकर डांस करता नजर आ रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper