नगर परिषद में अधाधुंध की राज, गंदगी के चलते चित्रकूट की सड़कें नरक में हो रहीं तब्दील

चित्रकूट – अध्यक्ष की निष्क्रियता और सीएमओ की मनमानी के चलते चित्रकूट नगर में भीषण गंदगी का साम्राज्य है, नगर के वार्डों की ज्यादातर नालियां टूटी हुई हैं, मुख्य सड़क और वार्डों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, स्वच्छता विभाग में लंबी चौड़ी फौज होते हुए भी नालियों और सड़कों के किनारे सफाई नही कराई जाती, हालत ये हो गए हैं कि चित्रकूट में जब तक कोई वीआईपी नही आता, तब तक चित्रकूट की नालियां और सड़के नरक बनी रहती हैं, अब तो ये हाल है कि चित्रकूट में सफाई आम जनता के लिए नहीं बल्कि वीआईपी के दिखाने के लिए कराई जाती है जैसा कि बीते सप्ताह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आने पर गंदी नालियों को ढककर ऊपर से पटिया रखवा दी गई, और अपनी नाकामी को छिपा लिया गया।
अब हम बता रहे हैं आपको कचरा गाड़ियों का हाल – जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 15 वार्डों में सिर्फ 2 डोर टू डोर कचरा गाड़ी, 3 कचरा उठाने वाले डग्गा और 1 ट्रेक्टर है, जबकि 4 कचरा गाड़ियां लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के चलते एजेंसियों में खड़ी हैं, हद तो ये है कि 2 कचरा गाडियां करीब 4 माह से सतना में खड़े सड़ रही हैं उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है, बांकी की 2 गाड़ियां कर्वी और चित्रकूट रियाज मिस्त्री के यहां कचरा खा रही हैं। वहीं वार्डों में डोर टू डोर कचरा गाड़ी के बंद होने से वार्डों में सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लग रहा है, जब जेपी नड्डा चित्रकूट आए थे तब से प्रमोदवन में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद हो गया है, घरों का कचरा घरों के सामने और सड़कों के किनारे इकट्ठा हो रहा है, इतना ही नहीं कई जगह नियमित रूप से सड़कों में झाड़ू तक नहीं लगाई जाती, कुल मिलाकर नगर परिषद में मची भर्रेशाही के चलते बेलगाम अधिकारी और कर्मचारी लोगों को नरक में रखना चाहते हैं, गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.