देशी कट्टे संग कबाड़ी दबोचा

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ में पुलिस ने छापामारी करते हुए एक कबाड़ी को देशी कट्टे व 15.19 ग्राम अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया है। देशी कट्टा चलने की स्थिति में है आरोपी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम शुक्रवार को थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर की अगवाई में कबाड़ी की दुकान पर एक अन्य मामले के सिलसिले में पहुंची थी। संजय कुमार पुलिस को देखते ही एक बैग लेकर खेत की तरफ भाग गया।
थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर ने आरोपी का 50 मीटर तक पीछा करते हुए उसे दबोचा लिया। बैग से एक देसी कट्टे सहित 15.19 ग्राम अफीम बरामद की गई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस टीम नव सलापड़ में एक कबाड़ व्यापारी को अवैध देसी कट्टे व 15.19 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.