भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह शहर में अवैध शराब के नए नए ठेके संचालित कर दिए है हर गली मे एक दुकान संचालित है

628
Above News

अंबाह नगर में शराब की अवैध दुकान संचालित हो रही है। शराब की लाइसेंस धारी दुकानों पर रेट लिस्ट जारी नही की है अभी तक कई बार आबकारी अधिकारी को सूचना प्राप्त गई है पर अब तख ना पुलिस प्रशासन और न आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की गई है अंबाह नगर में जगह जगह अवैध शराब की दुकानें चल रही है।
आवकारी विभाग के नियमानुशार लाइसेंस धारी शराब दुकान पर रेट लिट होनी चाहिए। लेकिन अभी तक सरकारी शराब की दुकानों पर कोई रेट लिस्ट जारी नही की गई क्यों?
जानकारी अनुसार सरकार ने शराब बिक्री के लिए नियमानुसार लाइसेंस जारी किए हैं, ताकि शराब की बिक्री सरकार के निर्धारित मापदंड अनुसार हो सके. इसकी पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग को दी है. सरकार ने शराब विक्रय के लिए निर्धारित मापदंड पर ठेकेदारों को लाइसेंस दिए है, ताकि नियत स्थान से शराब बेची जा सके. लेकिन आबकारी विभाग की लापरवाही कहे या सांठगांठ से शहर की गलियों में अवैध शराब बिक्री हो रही है. इधर ठेकेदार ने स्वयं शहर में डायरी रूपी लाइसेंस दे दिए है, जिसके चलते शहरी में आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है
शराब की अवैध बिक्री किसी एक गली की समस्या नहीं है. हर गली में शराब बेख़ौफ बेची जा रही है. जिससे अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper