समान वेतन समान भत्ता को लेकर बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट ओंकार झा
भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ तिलकामांझी विश्वविद्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया,जहां काफी संख्या में विश्वविद्यालय कर्मचारी मौजूद थे, ये प्रदर्शन बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एक साथ एक समान वेतन भत्ता की मांग को लेकर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी महासंघ के नेता रंजीत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने राज्य और विश्वविद्यालय कर्मचारियों को एक साथ एक समय एक समान वेतन भत्ता की बात कही थी लेकिन सरकार द्वारा आज एक साथ एक समय और एक समान वेतन भत्ता नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी मांग पूरी नहीं होने पर राज्य और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जबकि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी कार्य तीन दिनों तक ठप्प रहेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.