भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छिबरामऊ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप

211
Above News

:कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन:-
:अब अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी, कार्रवाई की मांग
:छिबरामऊ में युवती से पहले प्यार, फिर उससे शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक युवती को लेकर साई मंदिर गया और वहीं युवक ने मंदिर में शादी का नाटक रचकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गुमराह कर के उसे करमुल्लापुर गांव में ले गया। अब जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो 15 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। युवती के पिता के साथ गालीगलौज कर मारपीट की गई। पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी को पत्र भेज कर गुहार लगाई है। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की युवती ने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव में वह अपनी रिश्तेदारी में आती-जाती थी। इसी दौरान करीब चार वर्ष पहले उस गांव के एक युवक से उसकी जान-पहचान हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। उस युवक ने उसे शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ा ली। लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। छिबरामऊ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:अब अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी, कार्रवाई की मांग छिबरामऊ में युवती से पहले प्यार, फिर उससे शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक युवती को लेकर साई मंदिर गया और वहीं युवक ने मंदिर में शादी का नाटक रचकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गुमराह कर के उसे करमुल्लापुर गांव में ले गया। अब जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो 15 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। युवती के पिता के साथ गालीगलौज कर मारपीट की गई। पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी को पत्र भेज कर गुहार लगाई है मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की युवती ने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव में वह अपनी रिश्तेदारी में आती-जाती थी। इसी दौरान करीब चार वर्ष पहले उस गांव के एक युवक से उसकी जान-पहचान हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। उस युवक ने उसे शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ा ली। लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान कभी बीमारी, तो कभी पढ़ाई के नाम पर उससे दो लाख रुपए भी ले लिए। जब भी उससे शादी करने की बात कही, तो वह टाल-मटोल करने लगा। कई बार वह उसके घर आया और शादी का झांसा देकर जबरन वहां उसने पुनः शादी की औपचारिकताएं कर दीं। जब उसने उस युवक से घर वालों के समक्ष शादी की बात कही, इस पर उसने दहेज में 15 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।
27 जुलाई को उसके पिता जब उस युवक के घर पहुंचे और शादी की बात की। तो वहां आरोपी और उसके भाई व अन्य परिजनों ने पहले तो दहेज में 15 लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली गलौज कर उसके पिता के साथ मारपीट की। वहां से भगा दिया। अब वह न तो दिए गए दो लाख रुपए वापस कर रहा है और न ही शादी कर रहा है। साथ ही उसकी अश्लील फोटो व मैसेज वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ न्याय की गुहार लगाई है। बात करते हुए सिकंदरपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper