हिंदी विश्व की प्राचीन समृद्ध और सर भाषा,हिंदी दिवस पर विशेष – तुलसीदास

सतना।हिंदी विश्व की प्राचीन ,समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ ही हमारी राष्ट्रभाषा है।” हिंदी दिवस” भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी भाषा की वजह से हमारी विश्व में एक नई पहचान बनी वह हिंदी भाषा की देन है,हिंदी में हमारा मान, सम्मान व स्वाभिमान समाया हुआ है हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषाहै सन 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को “हिंदी दिवस” के रूप में मनाया जाता है आज जहां हिंदी भाषा को लोग हेय दृष्टि से देखते हुए पश्चात संस्कृत की नकल कर रहे हैं और अंग्रेजी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जहां चिकित्सा शिक्षा अंग्रेजी के माध्यम से दी जाती थी वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को हिंदी माध्यम से कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम निर्णय लेकर हिंदी के प्रति अकाठ्य प्रेम का प्रदर्शन किया है हिंदी भाषा के विकास व संवर्धन में कार्य कर रही है संस्था “हिंदी सेना”जिला इकाई सतना के जिला अध्यक्ष डॉक्टर तुलसीदास बैरागी ने “हिंदी दिवस” के शुभ अवसर पर चिकित्सा शिक्षा के हिंदी भाषा में शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्णय को मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में तथा शासकीय विद्यालयों से हिंदी में शिक्षा ग्रहण करने वाले किसान मजदूर के बच्चों को हिंदी मीडियम से अंग्रेजी मीडियम के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा ग्रहण करने में बड़ी परेशानी होती थी जो अब नहीं होगी यह एक बहुत बड़ा हिंदी भाषा के लिए सम्मान का विषय है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.