भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आपदा प्रभावितों से मिलने के बहाने सरकारी खर्चे पर शिमला अपने घर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

445
Above News

सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख ( प्रकाश चन्द शर्मा)-:कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा पूरी तरह से एक राजनीतिक दौरा है। यह बात सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा का समय एक माह से ज्यादा बीत गया है लेकिन कांग्रेस आलाकमान को अब प्रदेश की जनता की याद आ रही है। प्रदेश के मुखिया सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चार दिन पहले पर्यटकों को हिमाचल आने का न्यौता दिया है जिसके चलते सबसे पहली पर्यटक कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी आईं हैं। जो हवाई दौरा कर अब अपने दूसरे घर शिमला के छराबड़ा में आराम फरमा रही हैं। हालांकि प्रियंका गांधी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों का दुख दर्द जानने के लिए दिल्ली से हवाई मार्ग से आईं थीं लेकिन न तो वे उन प्रभावित परिवार से मिल पाई जिन्होंने अपनों को ख़ोया और न ही उन लोगों से मिल पाई जिनके आशियाने, जमीन और पशुधन बाढ़ में बह गया। अपने दौरे के दौरान वे सिर्फ उन चुनिंदा लोगों से मिली हैं जिन्हें मंडी की जनता ने सत्ता से हराकर बाहर फेंका है।
विधायक राकेश जम्वाल ने प्रियंका गांधी के दौरे को एक पर्यटक का दौरा करार दिया है। जिसमें दिल्ली से उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व उनका निजी स्टाफ हिमाचल घूमने आया है। उन्होंने कहा कांग्रेस महासचिव अगर सच में आपदा प्रभावित परिवार का दुख दर्द जानने के लिए आना होता तो एक माह पहले आना चाहिए था। कांग्रेस महासचिव न तो प्रभावित परिवारों से मिल पाई न ही कोई राहत पहुंचा पाई हैं। और न ही प्रदेश की जनता से इनसे कोई राहत की उम्मीद है।
राकेश जम्वाल ने सीएम सुक्खू व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पर भी निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू आए दिनों आर्थिक पैकेज व राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग करते हैं लेकिन अब तक जो राहत केंद्र सरकार ने पहुंचाई है उसका जिक्र मीडिया में नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सुक्खू सरकार को आपदा में 892 करोड़ से ज्यादा आर्थिक राहत पहुंचाई है लेकिन सीएम सुक्खू सिर्फ आर्थिक संकट का रोना रोते रहते हैं। आपदा के बाद प्रदेश की जनता व दूसरे राज्यों की सरकारों ने करोड़ों रुपए का अंशदान आपदा राहत कोष में जमा कर दिया है। लेकिन वह पैसा अभी तक प्रभावित परिवार को नहीं मिल पाया है। प्रदेश सरकार के मुखिया से लेकर उनके अन्य मंत्री अंशदान के पैसा आपने घूमने फिरने व मौज मस्ती में उड़ा रहे हैं। लेकिन प्रभावितों को कोउ राहत नहीं पहुंचाई जा रही है।
राकेश जम्वाल ने मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह व उनके बेटे व मंत्री विक्रमादित्य सिंह आपदा में अवसर उठाकर उल जलूल बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तो मां- बेटे को आपदा के एक माह बाद मंडी-कुल्लू की जनता की याद आई है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार को दोष दे रहे हैं। जो दूर्भाग्यपूर्ण है। सासंद प्रतिभा सिंह अब तक अपनी सांसद निधि से एक भी रुपया प्रभावितों को नहीं दे पाई हैं। दूसरी ओर फेसबुकिया बयान देने वाले उनके बेटे मंत्री विक्रमादित्य सिंह अब तक सड़कों की बहाली नहीं कर पाए हैं। मंत्री सिर्फ अपने बयान से सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन धरातल पर काम नहीं हो या रहा है। जिसके चलते सेब बागवानों का सेब उनके बागीचों में ही सड़ रहा है। बागवानों की सालभर की मेहनत पर एक नाकाम मंत्री की वजह से बर्बाद हो रही है। जिसके लिए मंत्री पूरी तरह से जिम्मेवार है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान आपदा में अवसर उठाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की पोल खोली जाएगी ताकि प्रदेश की जनता भी जान सके कि कौन क्या कर रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper