भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सर्पप्रहरियों ने रस्सी बंधे कोबरा नांग का पशु चिकित्सक से कराया,उपचार छोड़ गया जंगल में

250
Above News

अनूपपुर/जिला मुख्यालय अनूपपुर की वार्ड नंबर 10 में पूर्व पार्षद जानकी प्रसाद राठौर की सूचना पर चेतराम राठौर के घर की अटारी के कुठला से बुधवार की सुबह सात बजे जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल द्वारा तीन फिट लम्बा कोबरा नांग प्रजाति का जहरीला सांप का रेस्क्यू किया गया जिसकी सिर के पास कई माह पूर्व मे एक लाल रंग का कपड़ा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जो किसी के घर में घुसने पर कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर फंसाने बाद छोड़ गया रहा का सफल रेस्क्यू किया गया जिसकी गले के पास का फन्दा गुरुवार की सुबह जिला पशु चिकित्सालय पुरानीबस्ती अनूपपुर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉक्टर योगेश चंद दीक्षित के द्वारा कोबरा नाग के गले में फंसे बंदे रस्सी को वन्य जीव संरक्षक एवं कर प्रहरी शशिधर अग्रवाल छोटेलाल यादव के द्वारा ले जाने पर काटकर उसे स्थान पर बने घाव का सफलता पूर्वक उपचार किया गया जिसे स्वतंत्र विचरण हेतु सर्पप्रहरियों ने जंगल में छोड़ा,इस दौरान अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के बंगले से 3 फीट लंबा अत्यंत जहरीला रसल वाइपर सांप एवं कलेक्टर की स्टेनो राकेश केवट के शासकीय बंगले से 3 फीट लंबा को के साथ जिला मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में दो दिनों के मध्य रेस्क्यू किए गए छ:कोबरा,एक रसलवाइपर,एक माटी का सांप का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सक को दिखा कर कराया गया इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग अनूपपुर के श्रीमती गायत्री पाव,निरंजन सिंह पोर्ते,ओमप्रकाश पटेल के साथ अन्य कर्मचारी भी उपचार कार्य में सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट शिव प्रकाश अनूपपुर।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper