भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली सलामी

244
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के निरीक्षण के उपरांत शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई गयी परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। इस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई यातायात अशोक कुमार सिंह सहित प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहें ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper