जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा: राज्यमंत्री व जिलाधिकारी

: जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा: राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने सयुक्त रूप से सदर तहसील में सुनी फरियाद
● संपूर्ण समाधान दिवस सदर कन्नौज में आई 112 शिकायतों में से 16 शिकयतों का मौके पर हुआ निस्तारण।
कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग असीम अरूण वं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील सदर कन्नौज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सदर कन्नौज में कुल 112 शिकायतें में से 16 शिकयतों का निस्तारण, तहसील छिबरामऊ में कुल 104 में से 23 शिकायतों का निस्तारण तथा तहसील तिर्वा में कुल 98 में से 08
कैम्प में 22 लाभार्थियों को किया गया चिन्हित किया सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर तहसील छिबरामऊ में महिला कल्याण विभाग द्वारा स्वालम्बन कैम्प लगाया गया जिसमे योजनाओं से संबंधित महिलाओ और पुरुषो को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या द्वारा बताया गया कि स्वालम्बन कैम्प में 22 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया, जिसमें निराश्रित महिला पेंशन से 09 लाभार्थी, बाल सेवा योजना सामान्य से 13 लाभार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आन्नद, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी सदर डा० प्रियंका बाजपेई सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे। शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के अन्तर्गत 9 टीमों द्वारा मौके पर जाकर 09 प्रकरणों का निस्तारण करवाया गया। इसी प्रकार तहसील सदर क्षेत्र के अन्तर्गत 10 टीमों द्वारा मौके पर जाकर 10 प्रकरणों तथा तहसील तिर्वा क्षेत्र के अन्तर्गत 08 टीमों द्वारा मौके पर जाकर प्राप्त 08 प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। राज्य मंत्री जी जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.