भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बीआइएमआर अस्पताल ने अंबाह सिविल में लगाया स्वास्थ्य शिविर, मरीजाें काे निशुल्क दवाएं भी बांटी

437
Above News

मुरैना।बीआईएमआर(बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च ) हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने निशुल्क परामर्श और जांच शिविर का अंबाह सिविल अस्पताल में किया आयोजन
इस शिविर में अधिक मात्रा में रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया। बीआईएमआर हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित शिविर में छाती रोग, स्त्री रोग, शुगर, बीपी की जांच, ईसीजी, व अन्य जांचें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गईं।साथ ही रोगियों को उचित परामर्श देते हुए निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं।
आयोजित शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. धीरज जेस्वानी (ह्रदय रोग विशेषज्ञ),डॉ.प्रियंका पचौरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ.ओमवीर सिंह त्यागी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और अन्य स्टॉफ के द्वारा निशुल्क परामर्स और चांजे की गई।
बीआईएमआर हॉस्पिटल के डॉक्टरो ने चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन के लिये चिकित्सकों का आभार माना।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper