खरमसेडा पंचायत सचिव नितेश मिश्रा व सहायक सचिव शक्ति शर्मा की कार्यशैली से ग्रामीण परेशान

(सतना से रोहित पाठक की रिपोर्ट)
सतना ।मामला है जनपद पंचायत के ग्राम खरमसेडा का जहां ग्राम पंचायत सचिव नितेश मिश्रा व सहायक सचिव शक्ति शर्मा ने मनमानी मचा रखी है जब मन करता है पंचायत में आते हैं जब मन करता है नहीं आते ओर जब भी अभी आते हैं तो समय पर नहीं आते जिससे स्थानीय ग्रामीणों में परेशानियों का अंबार लगा हुआ है वहीं सरकार ने लाडली बहन योजना को जल्द से जल्द बहनों तक पहुंचने का आदेश किया है मगर यहां की सहायक सचिव एवं सचिव द्वारा जो लेट लतीफ की जा रही है इससे साफ जाहिर होता है कि वह सरकार की योजनाओं को बहनों तक पहुंचाने के लिए गंभीर नहीं हैं यह सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
नहीं लगता 181:- वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में लगाने का प्रयास किया जाता है तो 181 पर कॉल ही नहीं लगता है।
देखना यह है कि इस प्रकार के सचिव और सह सचिव द्वारा की जा रही मनमानी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व शासन क्या कार्रवाई करता है.?

Subscribe to my channel
Comments are closed.