दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत गांव पतसारा में तेतरी देवी उम्र 28 वर्ष की वज्रपात से मौत

रिपोर्ट ओंकार झा
बताते चलें कि तेतरी देवी आज दोपहर से ही अपने खेत में काम कर रही थी इसी बीज हुए मुसलाधार बारिश में भी वह खेतों में ही थी, बारिश के दौरान हुए वज्रपात के झटकों से तेतरी देवी की मृत्यु हो गई, शाम तक घर नहीं पहुचने पर परिवारजनों द्वारा खोज बीन करने के पश्चात शव मिल पाया, ग्रामीणों से जानकारी के अनुसार तेतरी देवी का परिवार काफी गरीब बताया जा रहा है मृतका का एक लड़का है जो महज 8साल का है। इस घटना की जानकारी पाकर बादल टीम के सक्रिय सदस्य, समाजसेवी भरत कापरी, शिक्षाविद संजीत कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार जनों को ढाढस बंधाते हुए कृषि मंत्री बादल जी से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री जी ने इस घटना की दुख व्यक्त करते हुए परिवार जनों को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.