भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम बड़ी तौर संतोषी माता मंदिर पर दंदरौआ धाम जाने श्रद्धालुयों के लिए सदावत आयोजन

402
Above News

अंबाह कस्बे के नजदीक ग्राम बड़ी तौर संतोषी माता के मंदिर पर दंदरौआ धाम जाने वाले पैदल श्रद्धालुयों के लिए सदावत का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश के अनेको जिले से बड़ी संख्या में भक्तजन बुढ़वा मंगल के एक दिन पहले से डॉ. हनुमान मंदिर (दंदरौआ धाम) दर्शन के लिए पद यात्रा करके बड़ी बड़ी दूर से दर्शन के लिए पहुंचते है।
दंदरौआ धाम जिला भिंड, तहसील मेंहगांव के ग्राम धमूरी और चिरोल के मध्य स्थित है ! ये चारो ओर से सड़कमार्ग से जुड़ा हुआ है !
बुढ़वा मंगल के दिन डॉ. कहे जाने वाले दंदरौआ सरकार हनुमान जी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पैदल ही जाते है। और सोमवार से ही पैदल मार्ग प्रशस्त करते हुए हजारों लाखों लोग महिलाएं बच्चे चलते हुए जा रहे हैं
भक्तो से आम जनता को परेशानी नहीं हो लिए जगह जगह ठंडा पानी फल सरवत और जैसे ही पोरसा के नजदीक पहुंचे वहां पर पूरी सब्जी हलवा पुड़ी के द्वारा लोगों का स्वागत किया और भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया भक्तों ने आशीर्वाद दिया कि इसका फल भी आपको मिलेगा हम तो जा रहे हैं पर आपकी आशीर्वाद और आपके मन की भावनाओं को लेकर भगवान शिव जी के अंश डॉक्टर हनुमान जी से आपकी स्वस्थ रहने की और सभी कामना पूर्ण होने की कामनाएं करेंगे
सदावत आयोजन में ग्राम बड़ी तौर के युवा बड़ी संख्या में श्रद्धालुयों की सेवा के लिए उपस्थित हुए।
व्यवस्थापक में बंटू तोमर ,अवधेश सिंह तोमर (करू), टुंटी तोमर, सोनू (गुनिया) तोमर,नरेंद्र सिंह तोमर,संतोष तोमर, सत्यवीर सिंह तोमर,अचल सिंह,और भी ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper