भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मतदान दल के सातवें दिवस प्रशिक्षण कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा

225
Above News

ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

अनूपपुर / विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराने तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रक्रिया के साथ ही चुनाव की बारीकियों को अवगत कराने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका अवलोकन प्रतिदिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के सातवें दिन उन्होंने मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षण कक्षों में पहुंच कर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में बताई गई बातों के संबंध में तथा ईवीएम/वीवीपैट के संबंध में भी जानकारी ली।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper