युवाओं के जोश ने गर्मी की तासीर की कम भक्ति भाव के साथ देर शाम विसर्जित की गईं गणेश प्रतिमाएं

गणपति विसर्जन यात्रा में युवाओं के जोश ने गर्मी की तासीर की कम भक्ति भाव के साथ देर शाम विसर्जित की गईं गणेश प्रतिमाएं स्टाल लगाकर भक्तों को कराया गया स्वलपाहार और हुई पुष्पवर्षा
कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज़।
कन्नौज। गणेश चतुर्दशी पर आज दो दर्जन स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य विसर्जन यात्राएं निकाली गई। जिसमे युवाओं, महिलाओ, कन्याओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्राओं में उड़ रहे अबीर गुलाल से सुगंध नगरी का पूरा वातावरण होली जैसे दृश्य में तब्दील हो गया। दोपहर 2 बजे से स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकलना शुरू हुई और देर रात्रि तक कन्नौज की गलियों में जन सैलाब उमड़ता रहा। गलियां भक्तों से सराबोर रहीं। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। तेज धूप के बाबजूद भक्तों के उत्साह में कहीं कोई कमी नज़र नहीं आई। नगर के कटरा नरेश की यात्रा में न केवल राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित किया गया बल्कि धर्म की ध्वजा को भी ऊंचा रखा गया। कटरा नरेश के आगे आगे महिलाएं, पुरुष और कन्याएं सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। वहीं पीछे सौ मीटर के तिरंगे में अपनी अलग छटा बिखेर रखी थी। भारत माता की झांकी भी जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र थी वहीं बाबा गौरीशंकर की झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
महाराणा प्रताप और शिवाजी के वेश में सफेद घोड़ों पर सवार युवा अलग ही छाप छोड़ रहे थे। डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों और राष्ट्रीय गीतों पर युवा पूरे जोश से नृत्य कर रहे थे। काली अखाड़ा और भोलेनाथ का परिवार भी सड़कों पर अपना करतब दिखाता हुआ लोगों में जोश भर रहा था। कटरा नरेश के दर्शन के लिए लोग लालायित थे और घरों से पुष्प वर्षा हो रही थी। मोहल्ला कचहरी टोला में स्थापित भगवान गणेश की शोभायात्रा में भी युवाओं का जोश देखने लायक था। युवा डीजे पर नृत्य करते चल रहे थे और भगवान गणपति के लिए झाड़ू से रास्ता भी साफ कर रहे थे। गणपति बप्पा की पीली टोपी लगाए बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। आचार्य पंडित चंदन शुक्ला भक्तों को प्रसाद वितरित कर रहे थे।
नगर में अलाउद्दीन पुर, गिहार बस्ती, मकरंद नगर, कुतुलुपुर, श्रीराम लक्ष्मण मंदिर, लुधपुरी जगन्नाथ मंदिर, ठकुराना, ठेकेदार गली, सरायमीरा, शिवाजी नगर, मीरा टोला, जिला न्यायालय रोड, फर्श रोड, विशुनपुर टीला, घूइया देवी सहित अनेक स्थानों से बड़े भव्य रूप से भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं निकाली गई जिसमे भक्तों की भारी भीड़ रही। सभी यात्राएं कन्नौज शहर में आगे पीछे चल रही थी जिससे पूरा वातावरण गणेश मय हो गया। भक्तों को प्रसाद के लिए जगह जगह स्टाल लगाए गए थे जहां स्वल्पाहार व शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। ग्राम मोचीपुर में आज समाजसेवी पुष्पेंद्र पांडे के नेतृत्व में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमे युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
देर शाम स्थापित सभी मूर्तियों को अलियापुर में नगर पालिका द्वारा खुदवाए गए एक विशालकाय गढ्ढे में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पूर्व सभी मूर्तियों को विधिवत आरती की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिये छेत्राधिकारी सदर डॉ0 प्रियंका बाजपेई भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही।
Subscribe to my channel
Comments are closed.