भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड डा.आनंद

320
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज़।
स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्डः डा.आनंद
-प्रत्येक कार्ड धारक को हर साल पांच लाख तक के इलाज का मिलता लाभ
-परिवार में छह या छह से अधिक सदस्य तो बनेगा आयुष्मान कार्ड क्या आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी है। और आपने अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। तो आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ही अपने स्मार्ट फोन से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।इस कार्ड के माध्यम से कार्ड धारक देश के किसी भी सरकारी अथवा सूचीबद्ध अस्पताल से हर साल पाँच लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा पा सकता है। गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी को सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन पर आयुष्मान एप डाउनलोड करना होगा।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशन पर आयुष्मान- भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र गृहस्थी के वह राशन कार्ड ( सफेद बाला) धारक भी अब इस योजना के लाभार्थी है।जिनके राशनकार्ड में 06 या 06 से अधिक सदस्य (यूनिट) हैं। वह लोग भी घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से अपना आयुष्मान कार्ड बनाकर इस योजना का लाभ ले सकते है।आयुष्मान कार्ड एप के माध्यम से बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper