499 ग्राम पंचायतों में होगी कृषि संबंधित गोष्ठी

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
: कन्नौज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी 499 ग्राम पंचायत में कृषि विभाग की ओर चूहा छछूंदर से होने वाले रोगों और अन्य समस्याओं के विषय में जनजागरूकता अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया
इस अभियान के तहत कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत में गोष्ठी का आयोजन कर चूहा, छछूंदर से होने वाले संक्रामक रोग जैसे लेप्टोस्पोरोसिस तथा प्लेग एवं स्क्रब टायफस जैसे गंभीर रोगों के फैलाव को रोकने के संबंध में जागरूक किया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि चूहा और छछूंदर अत्यधिक ही चालक जीव होते हैं । उनके नियंत्रण के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार 6 दिन चूहा, छछूंदर के बिलों पर निगरानी बचाए रखी जाती है, जिसमें चारा डालकर के पहले देखा जाता है कि उनमें जीव रह रहा है या नहीं। उन्होंने बताया है कि गोष्टी के समय और स्थान के विषय में जानकारी के लिए अपने ग्राम प्रधान तथा स्थानीय कृषि विभाग के कर्मचारी से संपर्क करें और अधिक से अधिक संख्या में इन जागरूकता कार्यक्रमों में पहुंचकर स्वयं और अपने आसपास सभी कृषकों के परिवारों को इस गंभीर बीमारी से बचाए।
Subscribe to my channel
Comments are closed.