सेवानिवृत पुलिस कर्मी को सम्मानित कर एसपी ने दी विदाई

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज ।
कन्नौज। आज जनपद कन्नौज से एक पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी हेतु विदाई समारोह दी गई। आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उप निरीक्षक ओमप्रकाश को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर शुभ कामना देकर विदाई दी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मी को अपनी शुभकामनायें दी गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.