भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस लाईन्स कन्नौज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनायी गयी जयंती

242
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
: कन्नौज।गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाईन्स कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौज, श्री अमित कुमार आनंद द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सन्मार्ग के रास्ते पर चलते हुए पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई । साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक कन्नौज व अन्य अधिकारीगण के साथ-साथ पुलिस लाईन से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त पुलिस कार्यालयों व थानों राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। पुलिस कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व जनपद के सभी थानों/चौकियों पर “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया । सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस आफिस में छेत्राधिकारी सदर डॉ0 प्रियंका बाजपेई ने पुलिस आफिस में पुलिस कर्मी को शपथ दिलाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper