लीनेस क्लब बुढ़ार ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को डेड बॉडी फ्रीजर प्रदान किया।

बुढ़ार।लीनेस क्लब बुढ़ार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में एक डेड बॉडी फ्रीजर प्रदान किया गया। डैड बॉडी फ्रीजर लीनेस बहनों के द्वारा एकत्रित राशि व बुढ़ार शहर के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा मिल कर दिया गया। बुढ़ार लीनेस क्लब अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल ने दानदाताओं में श्री बलमीत सिंह खनुजा, श्री रजनीश जैन, श्री रिक्की दुआ, मेसर्स चेलाराम, आरती अग्रवाल व श्री मानिकपुरी को तहे दिल से धन्यवाद दिया। हॉस्पिटल परिसर में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री हनुमान खंडेलवाल जी, पत्रकार श्री राजू अग्रवाल जी, हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर सचिन खड़कुरकर उपस्थित थे। लीनेस बहनों में ज्योति खनुजा , स्नेहलता गुप्ता, शैला गुप्ता, रजनी जैन, नागमणी मानिकपुरी, आरती खनुजा , अंजु दुआ, प्रतिमा जैन, अर्चना ओझा, बिंदा भगत, अंजु अग्रवाल, अंजना जैन, मोनिका अग्रवाल, श्यामा गुप्ता, बबीता जयसवाल, अंजलि मिश्रा, ज्योति सिंह, दिव्या रूहचन्दानी उपस्थित थीं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.