भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधानसभा चुनाव के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली बैठक

221
Above News

झुंझुनूं,(सुरेश सैनी)5 अक्टूबर। जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक ली। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों से अब तक की प्रगति के बारे में चर्चा की। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए । इस दौरान एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई, वहीं जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने स्वीप की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़, कोषाधिकारी सतीश कुमार, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मो. अशफाक खान, डीएसओ कपिल झाझड़िया, डीटीओ संजीव दलाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. अनीश, एडीईओ उम्मेद सिंह महला समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper