बिचौला ग्राम के शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन के नाम पर चल रही धांधली, बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

नहीं मिलता मैनू के अनुसार भोजन
मुरैना से आशीष सिंह की रिपोर्ट भंडौली पंचायत के ग्राम बिचौला में शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में समूह द्वारा दिए जा रहे पोषण आहार के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिचौला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए समूह द्वारा मध्याह्न भोजन दिया जाता है। जिसके मेन्यू में तो बच्चों के लिए पौष्टिक आहार दर्शाया जाता है लेकिन इसके हिसाब से बच्चों के पोषण आहार में निरंतर कटौती की जाती है।
यहां खुद बच्चों ने बताया कि उनके लिए मध्याह्न भोजन तो आता है लेकिन खाने की गुणवत्ता बिल्कुल घटिया होती है।
जिसमें सब्जी में अधिक मात्रा में पानी रहता है और ना के बराबर सब्जी डली रहती है, ऐसा ही हाल रोटियों का भी है। मेन्यू में मंगलवार को बच्चों के लिए कुछ मीठा और हलवा पूड़ी सब्जी आदि रहते हैं। जिसमें से बच्चों के लिए सिर्फ पूड़ी और सूजी का पतला सा हलवा दिया गया, बाकी का खाना नहीं आता है। बच्चों का ये भी कहना है की हमें केवल दो पूड़ी दी जाती है
बिचौला ग्राम में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मध्यान भोजन के राशन के साथ काला बाजारी की जाती है और बच्चो को मेंनु के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है
रसोई चलाने वाली महिलों का कहना है की हमे पूरा राशन नहीं देते समूह संचालक तो हम भोजन कहां से बनाएं
जैसा राशन दिया जाता है हम वैसा भोजन बना देते है।
इनका कहना है अगर ऐसा है तो कल हम देखते है और उनपर कार्यवाही की जाएगी
बीआरसी रामअवतार सिंह सिकरवार

Subscribe to my channel
Comments are closed.