भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुरैना विधानसभा की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो शहर को भयमुक्त और सुंदर बनाने का लक्ष्य है दिनेश गुर्जर

342
Above News

मुरैना-अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान किया दूसरी सूची में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को मुरैना विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिनेश गुर्जर ने कहा कांग्रेस पार्टी से कई लोगों ने दावेदारी की परंतु पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है पार्टी के जितने दावेदारों ने टिकट मांगे थे उन सबको साथ लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदाताओं के बीच जाकर हमारे नेता प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा जो वचन पत्र आम जनता हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है उसकी पांच गारंटीयों के आधार पर मुरैना विधानसभा की जनता का मुझे आशीर्वाद प्राप्त होगा। शहर को साफ स्वच्छएवं भय मुक्त बनाने का संकल्प है शहर का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा भाजपा सरकार ने हमेशा मुरैना को विनाश काल की ओर धकेला है ना तो मुरैना में सड़के और नहीं साफ सफाई की व्यवस्था है यदि हमारी कांग्रेस पार्टी चुनाव जीती है तो इन सब अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा। माता बहनों को घर से बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस होती है भाजपा सरकार के कार्यकाल में माता बहने भी असुरक्षित हैं यदि जनता मुझे मौका देती है तो मैं पत्रकार मित्रों के लिए मुरैना शहर में एक प्रेस क्लब बनवाऊंगा। जिससे हमारे पत्रकार मित्र एक साथ बैठकर एक जगह चर्चा कर सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी ने जो पांच गारंटी हैं दी है 100 यूनिट बिजली माफ। 200 यूनिट बिजली हाफ। नारी शक्ति योजना के तहत माता बहनों के लिए जो गारंटी कमलनाथ जी ने दी है इसका बेहतर क्रियान्वयन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कराएंगे। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जसवीर सिंह गुर्जर, नगर निगम मुरैना की महापौर शारदा राजेंद्र सोलंकी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह मावई, नगर निगम के सभापति राधा रमन दंडोतिया, सुभाष सिकरवार सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper