भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, जगह–जगह हुई-पुष्प वर्षा

249
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार की सुबह से महर्षि वाल्मीकि की श्रंगार पूजा और आरती की गई। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं, पुरुष गाजे- बाजे के साथ शहर भ्रमण हेतु निकली शोभायात्रा में शामिल हुए। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जहां रामायण पाठ का आयोजन हुआ वहीं गोष्ठी में उनके विचारों, धार्मिक उपलब्धियों का वर्णन करने के साथ ही रत्नाकर से बाल्मीकि के सफर को याद किया गया। शहर में वाल्मीकि संगठन के तत्वावधान में जुटे लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की और उन्हें भारत का नक्षत्र बताया। इस मौके पर सामूहिक रूप से वाल्मीकि वंदना व प्रार्थना की गई, जिसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेता महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव व ने वाल्मीकि की प्रतिमा का माल्यापर्ण व आरती की। शोभायात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए नवाब सिंह यादव ने कहा कि वाल्मीकि जी के विचार, कार्य व उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्कृत में रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर वाल्मीकि जी महर्षि हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के समकालीन महार्षि वाल्मीकि के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होने कहा कि समाज में शांति, सौम्यता व प्रेम भाव के लिए इसे मानव जीवन में उतारना होगा। विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि वाल्मीकि को आदिकवि के रूप मे जाना गया।हम आज के दिन संकल्प ले कि भगवान वाल्मीकि ने सत्य और कर्तव्य का जो पाठ पढ़ाया उसे हम सभी अपने जीवन मे उतारें, यदि हम ऐसा कुछ कर पाये तो उनके द्वारा संसार के लिये किया गया प्रयास सफल होगा।इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगां में फल वितरित किए गए।इस मौके पर विजय भारती, रोशन लाल वाल्मीकि, भूरा बाल्मीकि, दीपक बाल्मीकि,विजय बाल्मीकि अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper