पोरसा में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का बड़ी जन संख्या के साथ भव्य उद्घाटन

मुरैना।आज अम्बाह विधानसभा क्रमांक 8 से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र रामनारायन सखवार जी के पोरसा ब्लॉक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना जिला अध्यक्ष श्री मधुराज सिंह तोमर जी,aicc पर्यवेक्षक मुरैना विधायक राकेश मावई जी,के द्वारा किया गया साथ मे मौजूद रहे अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष उमाचरण कटारे जी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव जी,पोरसा श्रीचंद उपाध्याय जी,सेवादल जिला अध्यक्ष सुधीर मावई जी, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, दुर्गा प्रसाद एवं कांग्रेस परिवार और बडी संख्या में जन सैलाब उमड़ा चुनाव कार्यालय के साथ साथ आम जनता के साथ जन संपर्क भी किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भी देखने को मिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम जन से कांग्रेस को अधिक से अधिक मतों से विजई बनने की अपिल की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.