भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीएम के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष, कहा 2024 में 80 सीटों से जीतेंगे चुनाव

328
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज में रविवार को और देशभर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम काे लोगों ने सुना। जनपद कन्नौज में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को लेकर पुनर्रक्षण किया।इसके साथ ही उन्होंने आत्म निर्भर भारत के आगे बढ़ने की बात कही। कन्नौज में भाजपा के बूथ संख्या 259 पर अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कन्नौज पहुंचे।जहा उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।उसके बाद बूथ समिति की बैठक और मतदाता सूची की पुनर्रक्षण अभियान की चर्चा की।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खादी की खरीद में व्यापक रूप से आश्चर्यजनक बढ़ोत्तरी हुई हैं।उससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिला।लोकल फॉर वोकल के तहत भी चर्चा हुई और देश संकल्पित है कि हम सभी लोग मिलकर आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
:कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सवाल को जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है अपना और भारतीय जनता पार्टी हमारी सरकार है केंद्र और राज्यों में, हम अपना रिपोर्ट कार्ड और लेखाजोखा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2024 के चुनाव के लिए जायेंगे।कन्नौज सहित उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय हासिल करेगी।
राम मंदिर के उद्घाटन में क्या विपक्ष को मिलेगा न्यौता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है किसको बुलाना है किसानों नहीं बुलाना है यह राम जन्म भूमि ट्रस्ट को तय करना है। लेकिन विपक्ष को विचार करना चाहिए कि देश के बारे में, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के बारे में समाजवादी पार्टी के समय किस प्रकार से कार्यसेवको का नरसहंगार हुआ।कांग्रेस के लोग किस प्रकार से न्यायालयों में राम मंदिर निर्माण की सुनवाई में बाधाए डालते थे।समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हमारी धार्मिक आस्था और ग्रंथो के लिए जहर उगल रहे है तो इनके लिए जरूर विचार करना चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper