भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह के भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन MP07.TA.2125 में पकड़ी गई 22 पेटी अवैध शराब, समर्थक पर केस दर्ज।

503
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
मुरैना कोतवाली थाना पुलिस ने बीती रात अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी पकड़ी है। पकड़ी गई गाड़ी अंबाह के विधायक व वर्तमान चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कमलेश जाटव के चुनाव प्रचार में लगी थी। जिसमें रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध शराब अंबाह क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने ओवरब्रिज के पास उक्त बोलेरो को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा।जिसमें 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू की भरी हुई थी। यह शराब अंबाह क्षेत्र में मतदाताओं के बीच बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने अवैध शराब के साथ मेवदा गांव निवासी भूपेंद्र गुर्जर पुत्र रामदयाल सिंह गुर्जर को पकड़ा है। जो अंबाह विधायक कमलेश जाटव का नजदीकी बताया गया है। पुलिस ने आरोपित भूपेंद्र पर आबकारी एक्ट 34(2)के तहत केस दर्ज कर अवैध शराब व बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper