इत्र नगरी की करीब 100 साल से ज्यादा पुरानी यह मार्केट महिलाओं के लिए खास है।

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
करवा चौथ के देखते हुए महिलाएं इस मार्केट में बड़ी संख्या पहुंच रही है. इस मार्केट में इस बार महिलाओं के लिए खास तरह की चूड़ियां व चूड़े दिखाई पड़ रहे हैं. जो की महिलाओं को जमकर आकर्षित कर रहे हैं. वहीं इस मार्केट में पूजा से संबंधित सभी सामान भी मिल रहे हैं. ऐसे में महिलाएं यहां पर बड़ी संख्या में आकर खरीदारी भी कर रही है। करीब 100 साल से ज्यादा पुरानी कन्नौज की बहुत प्रसिद्ध चूड़ी वाली गली मे सैफी बैंगल्स की नाम से दुकान है. कन्नौज रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर बड़ा बाजार में यह मार्केट है. यहां पर महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के आइटम मिल जाते हैं. करवा चौथ में चूड़ी वाली मार्केट में इस बार महिलाओं के लिए खास तरह की चूड़ियां व चूड़े आए हैं. चूड़ियों में लाख की चूड़ी ,बल्कि स्पाइस की चूड़ी की मांग और चूड़ों की मांग बड़ी संख्या में देखी जा रही है. धारावाहिकों के नाम पर यहां पर चूड़ियां जमकर खरीदी जा रही है जो की महिलाओं को खूब भा रही है।सिल्क की साड़ी बन रही पहली पसंद साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की बड़ी भीड़ देखी जा रही है करवा चौथ में महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं। पारंपरिक परिधान के साथ साड़ियों की खरीदारी खूब हो रही है। इसमें सूरत और बनारस की साड़ियां की मांग अधिक दिख रही है। लेकिन महिलाएं सिल्की की साड़ियों को ज्यादा पसन्द कर रही है। हल्की कढ़ाई वाली साड़ियां भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है वहीं डिजाइनर साड़ी भी एक से बढ़कर एक मार्केट में महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है.
क्या बोले दुकानदार
दुकानदार सैफी ने बताया की करवा चौथ को लेकर महिलाओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है. सबसे ज्यादा तर महिला चूड़ियों की खरीदारी कर रही है. ऐसे में रंग बिरंगी चूड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.