भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खेलेगा गांव जितेगा भारत के तहत एकल अभियान अभ्युदय युद्ध क्लब द्वारा सुपौल बिहार अंचल (जिला) स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

366
Above News

एकल अभियान
रिपोर्ट ओंकार झा
आज कोशी भाग सुपौल अंचल में अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सह सम्मान कार्यक्रम बी एस एस कॉलेज मैदान में नगर परिषद अध्यक्ष श्री राघवेंद्र झा राघव,प्रो डॉ ज्ञानंजय द्विवेदी विभागाध्यक्ष, अंचल अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता, अंचल सचिव डॉ राजा सिंह,भाग ग्राम स्वराज प्रभारी नलिन जायसवाल,भाग युवा प्रभारी अशोक शर्मा उर्फ अशोक सम्राट, अंचल समिति सदस्य राजेश मोहनका,अंचल समिति सदस्य डॉ सुभाष कुमार जी के द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए सभी संच (प्रखंड) के बच्चों के द्वारा बालक और बालिकाओं का खेल-कूद समारोह किया गया।
जिसमें
1. 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग
2. 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
3. 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग
4. 200 मीटर बालिका वर्ग
5. 400 मीटर बालक वर्ग
6. 400 मीटर बालिका वर्ग
7. लंबी कूद बालक वर्ग
8. लंबी कूद बालिका वर्ग
9. ऊंची कूद बालक वर्ग
10. ऊंची कूद बालिका वर्ग
11. बालक वर्ग कबड्डी
12. बालिका वर्ग कबड्डी
मौके पर मुख्य अतिथि राघवेन्द्र झा राघव ने कहा खेल से बच्चों में शारीरिक विकास होता है एवं बच्चों का मनोबल ऊंचा होता है।वह अपने प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ ज्ञानंजय द्विवेदी जी ने सबों को संबोधित करते हुए कहा एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के द्वारा कोशी भाग सुपौल अंचल के सभी बच्चे भाग लिए हैं।
सभी उत्तीर्ण हुए बच्चे संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सभी समिति पदाधिकारी उपेंद्र सिंह,अंचल समिति सदस्य प्रभाष मंडल जी,हीरा लाल कामत,ई० मणीष कुमार सिंह,वार्ड पार्षद मनमण सिंह,वार्ड पार्षद शंकर राम,वार्ड पार्षद गगन ठाकुर,भाग आरोग्य योजना प्रमुख किशन कुमार,भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सरोज कुमार केवट,भाग कार्यालय प्रमुख रौशन कुमार, अंचल अभियान प्रमुख सुमन कुमार,अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख सुशील कुमार,भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अनिरुद्ध यादव,संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राम प्रसाद गुप्ता केंद्रीय टोली सदस्य,राम उद्गार जी,रमण शरण दास, संजीव कुमार संच प्रमुख, आचार्य,आचार्या और सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper