भारत में पाकिस्तान का गांव, केंदीयमंत्री और बीजेपी मुर्दाबाद के लगे नारे

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
मुरैना।मध्य प्रदेश में चुनावी दंगल सज चुका है और प्रत्येक दलों के पहलवान इस जंगल में उतर चुके हैं और अपना अपना जोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की हॉट सीट कहीं जाने वाली दिमनी विधानसभा में मतदाताओं ने किसी भी पहलवान को अपनी ओर से जीत दर्ज करने का मौका नहीं दिया है यह बात हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि विधानसभा सीट पर पहले चुनावी बहिष्कार हो चुका है सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस गांव में बहिष्कार हुआ है वह गांव ऊर्जा मंत्री प्रदुमन प्रदुमन सिंह तोमर की पंचायत का गांव माता का पूरा है यहां पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार पूर्ण रूप से किया है लोगों का कहना है कि जब तक इस गांव में रोड नहीं बनेगी तब तक हम गांव वाले किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे साथ ही साथ ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए इससे साफ जाहिर होता है ग्रामीणों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कितना आक्रोश है ग्रामीण कुलदीप सिंह तोमर का कहना था कि शायद हमारा गांव पाकिस्तान में है इसीलिए हमारे गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आजादी के बाद आज तक गांव के लिए पक्की सड़क नहीं बन पाई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.