भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा दादा दऊ वाली पार्टी है भाई साहब, सक्रीय कार्यकर्ताओं की वैल्यू नहीं-दीपक त्रिपाठी

518
Above News

अ.सं.मोर्चा जिलाध्यक्ष राहत सिद्धीकी को पार्टी से निष्कासित करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मांग- शानउल्ला खान

तो आखिर क्यों कार्यकर्ता छोड़ रहे पार्टी”भाजपा जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल”

स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा…….✍️✍️

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आखिर क्यों सालों से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे आखिर क्यों। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक के बाद एक सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी छोड़ दुसरे पार्टी से जुड़ रहे हैं और कुछ जिले में पार्टी में चल रहे चाटुकारिता की शिकायतें प्रदेश अध्यक्ष से कर रहे हैं वहीं इन दिनों भाजपा पार्टी जो देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है शहडोल जिले में पार्टी के मुखिया सब जान कर अंजान बन जाते हैं आखिर क्यों सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि चाटूकारो के कहने पर पार्टी संगठन के संविधान के खिलाफ पार्टी के लोग कार्यवाही करा रहे हैं शहडोल जिले में चाटुकारों की चलती है सक्रिय कार्यकर्ताओं की वैल्यू नहीं आखिर क्यों।

शहडोल। चुनावी माहौल चल रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से अपने अपने प्रत्याशी को टिकट देकर प्रचार प्रसार कर रहे वहीं पार्टी में सालों से सक्रिय रुप से पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की वैल्यू शुन्य होने के कारण पार्टी में चाटुकारो की बल्ले बल्ले है वहीं जो चाटुकार जिला अध्यक्ष के कान में फुसफुसा देते हैं वही होता है वहीं दूसरी ओर सालों से काम कर ने वाले तथा पार्टी संगठन के कई पदों पर रह कर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से कई कार्यकर्ता दुःखी मन से अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया आखिर ऐसा क्यों होरहा है भाजपा पार्टी में सबसे बड़ा सवाल बना है आखिर क्यों भाजपा जिलाध्यक्ष अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को नहीं सम्भाल पा रहे हैं सालों से कार्य करने वाले कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

राहत सिद्धीकी के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा : शानउल्ला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शानउल्ला खान ने भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहत सिद्धीकी के प्रेस बयान जिसमें उन्होने मुझे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से हटाने का कथित अवैधानिक तथा अधिकार के बाहर आदेश जारी किया। भारतीय जनता पार्टी संगठन के संविधान में मोर्चा के जिलाध्यक्ष को अधिकार नहीं है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ही प्रदेश अध्यक्ष को अनुशंसा कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा कार्यवाही में सक्षम।भाजपा में आये हुए कुछ ही दिनों के पदाधिकारी द्वारा नियम विरूद्ध और भाजपा के नीति से हटकर अपना लैटरपैड में मुझे निष्कासन कर निष्कासन पत्र सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इस बारे में मुझे न भाजपा जिलाध्यक्ष तरफ से कोई संदेश आया और न ही कोई पत्र दिया गया, जिसमें मेरे आत्म सम्मान को ठेंस पहुॅची है।राहत सिद्धीकी के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा

दूसरे दलों से आकर वरिष्ठों को ही निकालने का अभियान शुरू कर दिये

विगत कुछ वर्षों से दूसरे दलों से आकर लोगों ने भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा में कब्जा कर वरिष्ठों को ही निकालने का अभियान शुरू कर दिये है।भाजपा नेता शान उल्ला खान ने कहा कि मैं विगत तीस वर्षों से भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं। भाजपा ने मुझे पार्षद प्रत्याशी बनाया, अनेक शासकीय समिति में रखा, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि भी रहा हूँ। पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा उसका पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निर्वहन किया। पार्टी में टिकट मांगना, पुर्नविचार हेतु मांग करना, पूणतः जायज है। इस बार भी पचासों भाजपा नेता, प्रदेश कार्यालय भोपाल में जाकर प्रदर्शन कर अपना पक्ष रखे है।भाजपा नेता शानउल्ला खान ने प्रदेश संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री से मांग की है कि अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहत सिद्धीकी की अनुशासनहीनता पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाये। उनकी अनुशासनहीनता से अल्पसंख्यक वर्ग पर गलत सन्देश जा रहा है।

भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करते ही खैरहा ब्लाक महामंत्री बने दीपक त्रिपाठी

चुनाव का माहौल चल रहा है वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोर से अपने प्रचार प्रसार में लगे हैं वहीं राजनीति पार्टीओं के सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी छोड़ दुसरी पार्टी में जुड रहे हैं अभी ताजा मामला प्रकाश में आया है।ग्राम पंचायत चंगेरा उपसरपंच दीपक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा दादा दऊ वाली पार्टी है हम जैसे सक्रीय इमानदार कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता कोई सम्मान जिससे हमारे जैसे कई भाजपा कार्यकर्ता दुःखी हैं इसलिए मैंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन किया है जहां मान सम्मान मिलेगा वहीं काम करेंगे। बतादें कि चंगेरा निवासी दीपक त्रिपाठी वर्तमान में ग्राम पंचायत चंगेरा उपसरपंच है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही खैरहा ब्लाक महामंत्री बनाया गया इस्ट मित्रों ने बधाई भी दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper