अवैध कोयले से लदा ट्रक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध कोयले से लदा हुआ ट्रक पकड़ा है। कोयले का वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया गया कि ट्रक में 32 टन कोयला था जो शहडोल से उड़ीसा जा रहा था।
कोतमा थाना क्षेत्र के NH 43 कृपा ढाबा के पास पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शहडोल की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक में कोयला लदा हुआ था जिसके बाद ड्राइवर से इसके दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज वैध नहीं होने पर ट्रक को जब्त कर लिया गया और मामला दर्ज कर लिया गया।
दरअसल दस्तावेज के मुताबिक ट्रक को 25 नवंबर को उड़ीसा पहुंचना था लेकिन तय समय पर वह पहुंच नहीं सका जिसकी वजह से टीपी (ट्रांजिट पास) ख़त्म हो गया था जिसकी वजह से दस्तावेज वैध नहीं रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.