भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेत माफिया के द्वारा पटवारी की हत्या की कठोर निंदा- पूर्व जिला महामंत्री भाजपा

237
Above News

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी ने देवलोंद थाना अंतर्गत गोपालपुर मैं पटवारी श्री प्रसन्न सिंह की रेत माफिया द्वारा खुलेआम ट्रैक्टर से रौद कर हत्या की कठोर निंदा करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार रेत माफिया को दी गई छूट का नतीजा है कि जब कभी भी उनके खिलाफ कोई अभियान चला जाता है तो वह सरकारी कर्मचारी की जान लेने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

शहडोल जिले में रेत माफिया खुलेआम रेत का कारोबार कर रहे हैं यह किसी से छिपा नहीं है ।लगभग महीने में 15 बार पत्रकारों के द्वारा यह मामला उठाया जाता है लेकिन कभी भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि अभी भी वक्त है कि इस पर  प्रभावी  अंकुश लगाया जाए अन्यथा रेत माफिया बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी जानलेवा हमला करने में पीछे नहीं रहेंगे जो कि प्रशासन के लिए भविष्य में चिंताजनक होगा। पटवारी की हत्या करने वाले संपूर्ण षड्यंत्र मैं शामिल लोगों के घरों में बुलडोजर चला कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाना चाहिए । इस घटना में केवल ट्रैक्टर ड्राइवर ही नहीं अनेक लोग शामिल होंगे। इस अभियान को लगातार जारी रखना चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper